दिल्ली/एनसीआर

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गठित कीं समितियां

नई दिल्ली । कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को आठ कोर कमेटियों का गठन किया है।कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए गठित इन समितियों में प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इनमें सुखजिंदर सिंह रंधावा को कोर कमेटी का संयोजक नियुक्त किया गया है। गोविंद राम मेघवाल को कैंपेन कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कोर कमेटी में सुखजिंदर सिंह रंधावा को संयोजक बनाया है। कमेटी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी और गोविंद राम मेघवाल को शामिल किया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने समन्वय समिति में अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा, जीतेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, हरीश चौधरी, महेंद्र जीत मालवीय सहित 22 लोगों को जगह दी है।

कांग्रेस नेता गोविंद राम मेघवाल की अध्यक्षता में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कैंपेन कमेटी का गठन किया है। इसमें 21 नेताओं को जगह मिली है, जिसमें से अशोक चांदना को कैंपेन कमेटी का उपाध्यक्ष और राजकुमार शर्मा को कन्वीनर बनाया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आज मेनिफेस्टो कमेटी, स्ट्रैटेजिक कमेटी सहित मीडिया और संचार समिति का भी गठन किया है। इन समितियों में राजस्थान कांग्रेस के नेताओं की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां तय की गईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button