अपराधउत्तर प्रदेशबिल्हौर

विवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान, बेसहारा हुईं मासूम बेटियां 

जन एक्सप्रेस ब्यूरो बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के  चौबेपुर थाना अंतर्गत के जगुवापुरवा गांव में शनिवार सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस में घटना की जांच पड़ताल शुरू की।

2017 में हुई थी शादी

थाना क्षेत्र के जगुवापुरवा  गांव निवासी सुधीर दुबे पेंटर का काम करता हैं। सुधीर की साल 2017 में रिचा के साथ शादी हुई थी। उसके घर में उनकी पत्नी और तीन छोटी-छोटी बेटी हैं। मृतका के पति सुधीर के अनुसार पत्नी सुबह शौच जाने के बाद वापस आ गई थी। उसके बाद काफी देर तक कहीं दिखाई न देने पर उन्होंने, कमरे में जाकर देखा तो वह छत के कुंडे में फांसी पर लटकी हुई थी। पत्नी को फंदे पर लटका देख सुधीर के चीखें निकल गई।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस

उसकी चीख सुनकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पहुंच गई और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से नाराज़ मृतका के मायके पक्ष के लोग तरह तरह के आरोप लगाते रहे। वहीं, ग्रामीणों में आत्महत्या को लेकर पति-पत्नी के बीच मन-मुटाव की चर्चाएं हो रही थी।
थाना प्रभारी के अनुसार आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा गया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button