:जौनपुरCrimeउत्तर प्रदेश

बागेश्वर धाम जा रहे दंपति को स्कार्पियो सवार बदमाशों ने लूटा

बेहोशी की हालत में महिला वेयरहाउस के पास, पति कांशीराम आवास के पास मिला

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : गाजीपुर जनपद के नंदगंज निवासी एक दंपति रविवार को अयोध्या और बागेश्वर धाम दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन जौनपुर-औड़िहार मार्ग पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने उन्हें अयोध्या छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
पडोसी मंगल पांडे के मुताबिक स्कार्पियो सवार बदमाशों ने शाहगंज क्षेत्र में पहुंचकर वाहन को रोककर पति विजय को धक्का देने के बहाने नीचे उतार दिया और महिला गुड़िया को लेकर भाग निकले। विरोध करने पर महिला को चिरैया मोड़ स्थित वेयरहाउस के पास सड़क पर धकेलकर उनका बैग लेकर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को अचेतावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पति मनोज को कांशीराम आवास के पास से पुलिस ने उठाया और थाने लाकर पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
पीड़ित के पड़ोसी मंगल पांडे के अनुसार, मनोज और उनकी पत्नी गुड़िया दर्शन के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में ठगी और जहरखुरानी का शिकार हो गए। चिकित्सक जमालुद्दीन खान ने बताया कि महिला को जहरखुरानी का शिकार है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button