गोकशी तस्कर की 8.65 लाख की अवैध संपत्ति जब्त,बोलेरो पिकअप व बाइक सीज

जन एक्सप्रेस/ जौनपुर: जौनपुर खुटहन गोकशी और गोवंश तस्करी के मामलों में लंबे समय से सक्रिय कुख्यात अभियुक्त की अवैध कमाई पर खुटहन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना खुटहन पुलिस टीम ने गोकशी व अन्य संगीन अपराधों में लिप्त अभियुक्त की लगभग 8 लाख 65 हजार रुपये मूल्य की अवैध संपत्ति को न्यायालय के आदेश पर जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना खुटहन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-100/25, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्त कलीम पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी रानीमऊ, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर की आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को धारा 107(1) बीएनएसएस के अंतर्गत जब्त किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त कलीम को पूर्व में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त के विरुद्ध गोकशी, गैंगस्टर एक्ट, धोखाधड़ी, लूट, चोरी, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय, कोर्ट संख्या-14, जौनपुर के दिनांक 08 दिसंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में पुलिस ने अभियुक्त की अवैध संपत्ति को नियमानुसार जब्त किया।
जब्त की गई संपत्ति
महिन्द्रा बोलेरो पिकअप (UP 62 CT 9647)अनुमानित कीमत: ₹8,30,000,मोटरसाइकिल (UP 62 BR 6669) अनुमानित कीमत: ₹35,000
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त द्वारा संगठित अपराधों के माध्यम से अर्जित की गई संपत्ति को कानून के तहत सीज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम रामाश्रय राय, थानाध्यक्ष खुटहन अजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक, थाना खुटहन






