ट्रेंडिंग

व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए लेकर आया एक नया अपडेट….

व्हाट्सएप समय-समय पर आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है। अब व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। बता दें व्हाट्सएप के यूजर्स अब किसी भी चैट के मैसेज को पिन कर सकेंगे। नया अपडेट ग्रुप और निजी चैट दोनों के लिए है यानी ग्रुप या किसी निजी चैट के किसी खास मैसेज को भी आप पिन कर सकेंगे। व्हाट्सएप का यह नया अपडेट iOS और Android दोनों के लिए जारी किया गया है।

बता दें व्हाट्सएप के इस अपडेट का बड़ा फायदा यह होगा कि किसी स्पेशल या जरूरी मैसेज को सर्च करने में समय नहीं लगेगा। व्हाट्सएप ने इस नए अपडेट को लेकर कहा है कि किसी चैट के मैसेज को अधिकतम 30 दिनों के लिए पिन किया जा सकेगा। डिफॉल्ट रूप से मैसेज पिन करने का समय 7 दिनों का होगा और सबसे कम 24 घंटे के लिए किसी चैट को पिन किया जा सकेगा। व्हाट्सएप ने साफ तौर पर ये कहा है कि यूजर्स किसी चैट के किसी भी मैसेज, पोल, इमोजी आदि को पिन कर सकेंगे।

व्हाट्सएप में किसी मैसेज को ऐसे करें पिन
निजी या ग्रुप चैट में आप जिस मैसेज को पिन करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें।
अब मैसेज पर थोड़ी देर प्रेस (दबाकर) करके आप सेलेक्ट कर सकते हैं।
अब नीचे की ओर आपको कई सारे ऑप्शन दिखेंगे जिनमें से आखिरी ऑप्शन यानी More पर क्लिक करें।
अब एक दूसरा मेन्यू खुलेगा उसमें सबसे ऊपर Pin लिखा होगा।
इसके बाद Pin पर क्लिक कर दें। अब जिस मैसेज को आपने सेलेक्ट किया होगा वह पिन हो जाएगा और वह सबसे ऊपर दिखेगा।

बता दें ग्रुप में पिन मैसेज को लेकर कुछ शर्तें हैं यानी ग्रुप चैट में एडमिन तय करेगा कि कौन-सा मेंबर किसी मैसेज को पिन कर सकेगा या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button