देश
भारत से रूस पर दबाव डालने को कहा गया था
विदेश मंत्री एस जयशंकर फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं। आज ऑकलैंड में बिजनेस चैंबर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सिमोन ब्रिजेस के साथ उन्होंने लंबी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बड़े दावे किए। इसी दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस-यूक्रेन युद्ध की भी चर्चा की। इस युद्ध को लेकर एस जयशंकर ने बड़ा दावा किया। एस जयशंकर ने साफ तौर पर कहा कि भारत से रूस पर दबाव बनाने की अपील की गई थी। हमने यह किया भी। अपने बयान में विदेश मंत्री ने कहा कि जब मैं संयुक्त राष्ट्र में था तो सबसे बड़ी चिंता जपोरिज्जिया परामणु संयंत्र को लेकर थी क्योंकि उसके बहुत करीब लड़ाई चल रही थी। हमसे रूस पर इस मुद्दे पर दबाव बनाने का अनुरोध किया गया, जो हमने किया।






