उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

बाढ़ के बीच मानवता की मिसाल: जन एक्सप्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट ने सैकड़ों पीड़ित परिवारों तक पहुंचाए लंच पैकेट

जन एक्सप्रेस / चित्रकूट:  मानिकपुर तहसील क्षेत्र के डोडामाफी स्थित कोलान बस्ती में बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जन एक्सप्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट ने सराहनीय मानवीय पहल की। ट्रस्ट की टीम बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंची और सैकड़ों जरूरतमंद एवं पीड़ित परिवारों के बीच लंच पैकेट वितरित कर राहत पहुंचाई। संकट की इस घड़ी में संस्था के सदस्यों ने पीड़ितों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
राहत अभियान के दौरान पत्रकार सचिन वंदन त्रिपाठी स्वयं बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे और लंच पैकेट वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके साथ टीम के सदस्यों ने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल सहायता पहुंचाने का प्रयास किया।
इस दौरान जन एक्सप्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए गए। अचानक आई आपदा और कठिन परिस्थितियों के बीच भोजन मिलने से पीड़ित परिवारों को काफी राहत मिली। स्थानीय लोगों ने भी संस्था की इस पहल की सराहना की।


सचिन वंदन त्रिपाठी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के समय समाज के सभी सक्षम लोगों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन एक्सप्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट आगे भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करता रहेगा और प्रभावित परिवारों को संकट की इस घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
राहत कार्य के दौरान ग्राम प्रधान पति रामलाल यादव, समाजसेवी रुद्र त्रिपाठी, बीडीसी मालिक द्विवेदी, रामकेश यादव, अंकित सिंह, पत्रकार सचिन वंदन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, रोशन शुक्ला, रिंकू तिवारी, कपिल यादव सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर राहत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।


जन एक्सप्रेस फाउंडेशन ट्रस्ट की इस पहल ने बाढ़ की त्रासदी के बीच मानवता और सामाजिक सरोकार की एक मजबूत मिसाल पेश की है। संस्था की टीम ने आगे भी जरूरतमंदों तक राहत और सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button