
जन एक्सप्रेस /सितारगंज :- लगातार हो रही बारिश के बीच बिज्टी पुल के पास पानी के तेज बहाव से सड़क का बड़ा हिस्सा कट गया। सड़क कटने के कारण उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। तेज बहाव के चलते पुल के आसपास भी खतरे की स्थिति बनी हुई है।ताया जा रहा है कि बारिश के कारण पानी का बहाव बढ़ने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मार्ग पर आवाजाही बाधित होने के साथ ही आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। सड़क कटने के कारण पुल की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभागीय स्तर पर सड़क और पुल को और अधिक नुकसान से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कई स्थानों पर भू-कटाव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद कैलाश और बैगुल नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिलहाल बिज्टी पुल के पास सड़क कटने से उत्तराखंड-यूपी मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। प्रशासन और संबंधित विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से भी खराब मौसम और तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।






