Crimeutrakhandउत्तरकाशी

रामणी गांव में दो किशोर-किशोरी के शव मिलने से सनसनी

जन एक्सप्रेस /चमोली :-  नंदनगर ब्लॉक के रामणी गांव में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने मेला मैदान में मंच की रेलिंग से दो किशोर-किशोरी के शव लटके देखे। सूचना पर नंदनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान रामणी गांव निवासी सुनील पुत्र कुंवर राम (कक्षा 12) और रिया पुत्री पदम राम(कक्षा 11) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों सोमवार देर शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर मेला मैदान में पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों एक-दूसरे को जानते थे और अक्सर साथ स्कूल आते-जाते थे। ग्रामीणों के बीच उनकी दोस्ती को लेकर चर्चा भी थी। हालांकि, इस मामले में मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक मनोज भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।दोनों परिवार खेती-बाड़ी से जुड़े बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button