प्रयागराज में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य—पूज्य शंकराचार्य स्नान कर विरोध त्यागें, चरणों में मेरा प्रणाम

जन एक्सप्रेस/प्रयागराज।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के विरोध को लेकर एक बार फिर बयान दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि भगवान शंकराचार्य स्नान कर विरोध त्यागें, मेरे उनके चरणों में प्रणाम हैं।
केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि पूज्य शंकराचार्य की टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से कुछ कहना उनकी मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य एक पूज्य संत हैं और उनके प्रति उनके मन में पूर्ण श्रद्धा है।
मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी तय करती है। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर से जो निर्णय हो रहे हैं, वही व्यवस्था है और वह स्वयं केवल आग्रह ही कर सकते हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह शंकराचार्य के पास स्वयं जाकर बात करने नहीं जा रहे हैं। केशव मौर्य के इस बयान को राजनीतिक और धार्मिक मर्यादाओं के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है।डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रयागराज की सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।






