लखनऊ
लखनऊ पुलिस ने 111 लापता मोबाइल उनके स्वामियों को लौटाए

लखनऊ । पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की सर्विलांस टीम ने सोमवार को 111 लापता मोबाइल उनके स्वामियों तक पहुंचाये हैं। इन मोबाइलों की कीमत पच्चीस लाख 50 हजार रुपये आंकी गयी है।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पूर्वी जोन के सभी थानों में मोबाइल खोने की तमाम शिकायतें दर्ज थी। इसका संज्ञान लेकर सर्विलांस टीम की मदद से सभी खोए मोबाइलों की तलाश शुरू कर दी। टीम की कड़ी मेहनत से कुल 111 खोए मोबाइलों को बरामद कर लिया गया है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन कार्यालय में स्वामियों को बुलाकर उनके खोए हुए मोबाइल लौटाये गये। कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने यह उम्मीद खो दी थी कि अब उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल सकेगा। लेकिन सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से यह हुआ और हम लखनऊ कमिश्नरेट टीम का आभार प्रकट करते हैं।






