उत्तर प्रदेशहमीरपुर

इंसानियत और मानवता की बेहतरीन मिसाल बने सीओ ट्राफिक शाहरुख़ खान

लोगों के दिलों पर राज करने वाले सीओ ट्राफिक शाहरुख़ खान को एक सैल्यूट तो बनता है

 जन एक्स्प्रेस /  हमीरपुर :  सर्किल आफिसर ट्राफिक, शाहरुख खान‌ ने इंसानियत और मानवता की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुये लोगों के दिलों में अपना खास मकाम बनाने में बड़ी कामयाबी हासिल की। लोग उनकी इंसानियत और मानवता भरे इस जज्बे की जगह जगह तारीफ करते नजर आ रहे हैं। दरअसल हुआ यूँ कि, मुस्करा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव के नजदीक अनजान वाहन की टक्कर से हुये हादसे में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो कर सड़क पर पड़ा हुआ था, इसी बीच सीओ ट्राफिक शाहरुख़ खान अपने हमराहियों के साथ वहाँ से गाड़ी से गुजरते हुये जख्मी युवक को देखकर बिना देर किये रुक गये, और जख्मी युवक को अपनी गाड़ी से सीएचसी मुस्कुरा पहुंचाकर वख्त पर उसका इलाज शुरू करवाया, जिसके बाद जख्मी युवक को वख्त पर इलाज मिल सका, और उसकी जान को बचाया जा सका। जबकि एक रिसर्च के मुताबिक रोड एक्सीडेंट में सबसे ज्यादा मौतें होने की बड़ी वजह यही रही, जिसमें जख्मी इंसान को वख्त पर इलाज नहीं मिल पाया था। जबकि इंसानियत और मानवता की इस बेहतरीन मिसाल के लिये सीओ शाहरुख़ खान की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है। उनके इंसानियत भरे इस जज्बे को एक सैल्यूट तो बनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button