देश

मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को अपडेट करवाएं: अंकिता चौधरी

सोनीपत । अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट को अपडेट करवाएं, सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। जरुरत पड़ने पर मुख्यालय स्तर पर चर्चा कर समाधान करवाया लें। अतिरिक्त उपायुक्त ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री घोषणा कार्यों की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष अपने उच्चाधिकारियों से तालमेल रखते हुए सभी अड़चनों को दूर करवाएं और यदि इसके बाद भी किसी अधिकारी को कोई दिक्कत आती है तो वे उनसे मिलें, ताकि चंडीगढ़ मुख्यालय में बात की जा सके। अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति को लेकर कार्य करें। जो भी विकास कार्य फिजिबल हैं उन्हें जल्द पूरा करवाएं तथा जो कार्य किसी कारण से फिजिबल नही है, उनकी भी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने अधिकारियों से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सभी सरकारी योजनाओं की क्रियांवित करने के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी शर्मिला राठी, डिप्टी डीईओ जितेन्द्र सिंह, योजना अधिकारी जोगिन्द्र लठवान, विष्णु भारद्वाज, सिंचाई विभाग के एक्सएईन गुलशन कुमार, नगर निगम से एक्सएईन पंकज सैनी, पंचायत राज विभाग से एसडीओ नरेन्द्र दहिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button