
जन एक्स्प्रेस/ उत्तराखंड : 30 अप्रैल से शुरू होने जा रहे चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ,गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को इस वर्ष अलग तरीके से शुरू किया जाएगा। चारधाम की यात्रा के लिए अब यात्रियों को अपने पंजीकरण को आधार कार्ड से जोड़ना होगा। पंजीकरण की व्यवस्था जल्द ही शुरू कर दी जायेगी। आधार कार्ड को पंजीकरण से जोड़ने की प्रक्रिया की अनुमति के लिए का प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह प्रक्रिया यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाने में मदद करेगा।
जल्द ही शुरू होगी पंजीकरण की प्रक्रिया
इस वर्ष चार धाम यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जाएगी और यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 मार्च से ही प्रारंभ कर दिए जाएंगे ताकि यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्री समय से अपना पंजीकरण करवा सके और कोई समस्या न हो। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष यात्रियों को पंजीकरण करवाने में कोई समस्या न हो इसके लिए इस वर्ष 40% पंजीकरण ऑफलाइन और 60% पंजीकरण ऑनलाइन करने की सुविधा दी गई है।
पंजीकरण में किये बदलाव से यात्रियों को होगा लाभ
पिछले वर्ष आये कठिनाइयों को देखते हुए इस वर्ष पंजीकरण यात्रियों के पंजीकरण करने के तरीके में कुछ बदलाव किये गए हैं जिससे यात्रियों को आगे यात्रा करने में परेशानी न हो। इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह के सुविधा उपलब्ध है। जिससे की यात्रा करने आने वाले यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं को झेलना न पड़े। पंजीकरण को आधार कार्ड से लिंक करने के दरमियान पर्यटन विभाग की वेबसाइट को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की वेबसाइट से जोड़ा जाना है इसके लिए प्राधिकरण से अनुमति मांगी गई है पंजीकरण के आधार से जुड़ने पर ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण में आसानी रहेगी।






