निगम चुनाव को समय से नहीं कराना चाहती भाजपा : नवीन जोशी

देहरादून । प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार ओबीसी सर्वे का बहाना बनाकर निगम चुनाव को टालने के लिए तैयार बैठी है। कांग्रेस भाजपा के सोची समझी चाल का पुरजोर विरोध करने के साथ ही जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग का दरवाजा भी खटखटाएगी।
रविवार को प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने पत्रकार वार्ता में यह बातें कहीं। इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी निगम चुनाव को ओबीसी सर्वे पूरा ना होने के नाम पर आगे कराना चाहती है। अभी चुनाव को 6 माह का समय सेस है। भारतीय जनता पार्टी अपनी घटती हुई लोकप्रियता के कारण निगम चुनाव को कोई भी बहाना करके आगे ले जाना चाहती है। कांग्रेस भाजपा इस मंसूबे को सफल नहीं होने देंगी। जरूरत पड़ी तो चुनाव आयोग भी जाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 40 वार्ड में 4 गुना अधिक टैक्स वसूल करने का जो तुगलगी फरमान जारी किया गया है, जबकि दस साल तक कोई टैक्स नहीं लेने का वादा किया गया था। निगम टैक्स माफ नहीं करती है तो कांग्रेस निगम का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत,प्रदेश महामंत्री मनीष कुमार नागपाल,प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल,प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ निधि नेगी,जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल,पछवा दून की अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल निगम में विपक्ष के नेता विजेंद्र पाल,विनय कुमार,ट्विंकल,अमन बत्रा, भारती आदि मौजूद थे।






