कर्नाटक चुनाव: भाजपा जारी कर सकती है घोषणा पत्र

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को बेंगलुरु में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। पार्टी इसे विजन डाक्युमेंट बता रही है और इसका नाम प्रजा ध्वनि होगा अर्थात जनता की आवाज।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह घोषणा पत्र सोमवार सुबह बेंगलुरु में जारी किया जाएगा। कांग्रेस पहले ही कर्नाटक की जनता से कई वादे कर चुकी है। इसमें मुफ्त बिजली, महिलाओं को नकदी, 10 किलो मुफ्त चावल जैसी घोषणाएं हैं। इससे भाजपा पर भी लोकलुभावन वादे करने का दवाब बढ़ गया है। इसके अलावा भाजपा मुस्लिमों के आरक्षण को समाप्त कर लिंगायत और वोक्कालिगा को आरक्षण देने संबंधी बात अपने घोषणा पत्र में शामिल कर सकती है।






