5 वर्ष के मासूम की गला घोट कर हत्या
मां और सौतेले पिता पर हत्या का आरोप, पिता की शिकायत पर दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे के पिता अजीज ने अपनी पूर्व पत्नी रेशमा और उसके वर्तमान पति अतीक पर हत्या का आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी के अनुसार रेशमा की पहली शादी चितईपुर प्रतापगढ़ में अजीज के साथ हुई थी। दोनो के बीच वैवाहिक विवाद के कारण अलग हो गए। इसके बाद रेशमा ने जगदीशपुर निवासी अतीक से दूसरी शादी कर ली। वह वर्तमान में गोधना में किराए के मकान में रहते थे।
सोमवार की सुबह रेशमा मृत पुत्र इलियास को लेकर अपने मायके बरांवा पहुंची। बच्चे के मौत की सूचना मिलते ही पिता अजीज ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। मीरगंज थाना अध्यक्ष विनोद कुमार आंचल मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेलिए।
ग्रामीणों के अनुसार बच्चे के गले पर निशान देखे गए है। गला दबा कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।






