उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीकेटी पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किया गिरफ़्तार 

पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, वाहन, कपड़े एवं नगदी की बरामद 

जन एक्सप्रेस लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले हीरो का बीकेटी पुलिस ने पर्दा पास कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया बता दे की उपनिरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे इसी दौरान चरणीय वहां से किसान पथ की ओर आरोपी के आने की सूचना पर उपनिरीक्षक शेषमणि त्रिपाठी ने् किसान पथ अस्ती क्रासिंग के पास चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद एक सफेद रंग की वैगन-आर कार संख्या यूपी 72सीटी1588 आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वाहन चालक ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया गया। वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला पकड़े गये व्यक्ति सुरेन्द्र कुमार सरोज पुत्र शिवलाल सरोज निवासी उगईपुर बांसी देवास थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ उम्र लगभग 25 वर्ष को अस्ती क्रॉसिंग के निकट, थाना क्षेत्र बीकेटी से गिरफ़्तार किया और मौके से फरार अभियुक्त के साथी विजय कुमार सरोज उर्फ राहुल कुमार सरोज पुत्र बंसीलाल निवासी कसेरूआ, थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त एवं उसका साथी बैंकों एवं एटीएम बूथों पर जाकर लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से धनराशि निकालते थे। अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि दिनांक 03.11.2025 को कस्बा बी.के.टी. स्थित एक्सेस बैंक एटीएम से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर उसके कार्ड से ₹42,000 नगद तथा पेट्रोल पम्पों से ₹19,000 मूल्य का ईधन प्राप्त किया गया। इसके अलावा, हैदरगढ़ (बाराबंकी) स्थित ‘एन बाजार” नामक दुकान से ₹40,000 के वस्त्र खरीदे गए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना बी. के. टी. में दर्ज मु0अ0सं0 470/2025, धारा 318 (4) बीएनएस में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस ) की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्रवाई न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है और बरामद वाहन को धारा 207 एम.वी. एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button