
जन एक्सप्रेस /जसपुर :- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ली है।
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की रात चौकी सूतमिल पुलिस टीम कासमपुर-शरीफ नगर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल संख्या यूके18-सी-0029 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक सवार के कब्जे से 720 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से मौ. गुलशेर (26) पुत्र मौ. जाकिर निवासी शरीफ नगर, कुआं खेड़ा थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली जसपुर में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक, मामले में नशीले कैप्सूल के साथ मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।






