उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहाथरस

हाथरस में एडीजी आगरा का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस व्यवस्था की परखी तैयारियां

जन एक्सप्रेस /हाथरस: अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) आगरा जोन, आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ डीआईजी अलीगढ़ प्रभाकर चौधरी, एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस कार्यालय में विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण
एडीजी के पुलिस कार्यालय पहुंचने पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत उन्होंने सीसीटीवी सेल, वीआईपी सेल एवं जनसुनवाई कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। निरीक्षण के दौरान वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक कार्यालय, आंकिक शाखा, डीसीआरबी शाखा, जन सूचना सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, मॉनिटरिंग सेल, रिकॉर्ड रूम, आईजीआरएस सेल, मानवाधिकार सेल, रिट सेल एवं लोक शिकायत प्रकोष्ठ सहित समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया।
एडीजी ने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई एवं राजकीय कार्यों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी लेकर रिकॉर्ड अद्यतन रखने और पूर्ण मनोयोग से कार्य करने के निर्देश दिए।

पुलिस लाइन का निरीक्षण, जिम्नेजियम हॉल “ऊर्जा” का उद्घाटन
एडीजी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। क्वार्टर गार्ड पर उन्हें सलामी दी गई तथा उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की। शस्त्रागार, गार्ड रूम, बैरक, बाथरूम, शौचालय, प्रशासनिक भवन, राजकीय संपत्ति स्टोर, मैस, परिवहन शाखा एवं आदेश कक्ष आदि का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने सीपीसी पुलिस कैंटीन का जीर्णोद्धार कर उद्घाटन किया। साथ ही पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित जिम्नेजियम हॉल एवं बैडमिंटन कोर्ट “ऊर्जा” का फीता काटकर उद्घाटन किया।

व्यापार मंडल और पेंशनर्स से संवाद
निरीक्षण के क्रम में एडीजी ने उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक स्थानों पर कैमरे लगाने की अपील की।
पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

थाना मुरसान का वार्षिक निरीक्षण
एडीजी ने मुरसान स्थित थाना मुरसान का वार्षिक निरीक्षण किया। यहां उन्हें सलामी दी गई। उन्होंने थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, हवालात, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, मैस एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया।
महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का अवलोकन कर ड्यूटीरत महिला आरक्षियों एवं प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शस्त्रागार एवं शस्त्रों की स्थिति की भी जांच की गई। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के समुचित रख-रखाव तथा शीघ्र नीलामी के निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श बैरक का फीता काटकर जीर्णोद्धार किया गया।

सामूहिक भोज का आयोजन
निरीक्षण के उपरांत एडीजी आगरा जोन एवं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस परिवार की भावना को सुदृढ़ करने एवं कर्मियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से सामूहिक भोज (बड़ा खाना) का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button