
जन एक्सप्रेस/विकास नगर: गौ सेवा सहयोग समिति जौनसार बावर के तत्वाधान में बुधवार सुबह ब्राह्मण मंडली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के साथ चौथी गौ रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बैराट खाई निकट भद्रास खेडा गौधाम से प्रारंभ हुई। समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान ने हरी झंडी दिखाकर गौ रथ यात्रा को रवाना किया। जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी, पूरा गौधाम परिसर गौ माता की जय के जयकारों से गूंज उठा।
यात्रा बैराट खाई, माख्टी पोखरी पुरोडी, चकरात,कोटी कनासर, सावडा, त्यूनी, मैद्रथ होती हुई रात्रि पड़ाव के लिए सिद्ध पीठ महासू महाराज के दरबार हनोल पहुंची। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने गौ रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। समिति के वक्ताओं ने यात्रा के दौरान गाय के संरक्षण, संवर्धन और गौ रक्षा के महत्व पर जोर देते हुए सभी से अपील की कि वे गौ माता की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। हनोल पहुंचने पर रात्रि संध्या को गौ महिमा का गुणगान करते हुए भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समिति अध्यक्ष सीताराम चौहान,संस्थापक आचार्य विपिन जोशी,यात्रा संयोजक रमेश चौहान,संसार चौहान, आचार्य विवेक शरण शास्त्री, बृजेश जोशी, दीपक जोशी, केशर सिंह चौहान, श्याम सिंह राठोर, बलवीर सिंह, शमशेर सिंह, विरेन्द्र चौहान, भीमदत डोभाल, संजय जोशी, उमादत्त उनियाल, सुरेश उनियाल, कल्याण सिंह, अर्जुन सिंह, गोरव माली, चतर सिंह, राजेन्द्र गिरी महाराज, श्रीचंद तोमर महिला सदस्य: बीडीसी मेंबर बिमला देवी, रीना देवी, पूर्णिमा देवी, नमिता तोमर अन्य जयवीर चौहान, बीडी कश्यप, धन दास आदि मौजूद रहे।
यह गौ रथ यात्रा गौ सेवा, गौ संरक्षण और सनातन संस्कृति के संरक्षण की दिशा में समिति की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यात्रा के दौरान गौ माता के प्रति भक्ति और जागरूकता का वातावरण पूरे क्षेत्र में छाया रहा।





