वाराणसी

दीपावली के एक दिन बाद ​गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा निकलेंगी, जगह—जगह होगी पुष्पवर्षा

वाराणसी । दीपावली पर्व के एक दिन बाद शुक्रवार (एक नवम्बर) को 5244वां गोवर्धन पूजनोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। पर्व पर परम्परानुसार हथुआ मार्केट, चेतगंज से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा परम्परागत रास्ते रामकटोरा, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, मुकीमगंज, भैसासुर घाट होते हुए गोवर्धन धाम पर पहुँच कर जनसभा में परिवर्तित हो जायेगी।

यह जानकारी बुधवार को गोलघर स्थित पराड़कर भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में गोवर्धन पूजा समिति के अध्यक्ष विनोद यादव (गप्पू)ने दी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत में विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार, महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा, स्थानीय यादव बन्धुओं द्वारा जगह-जगह पर जलपान एवं माल्यार्पण, अंगवस्त्रम से सम्मान भी होगा। शोभा यात्रा में मथुरा, वृन्दावन, छत्तीसगढ़, प्रयागराज, झारखण्ड की नयी झांकियां आकर्षण का केन्द्र होगी। उन्होंने बताया कि

गोवर्धन धाम के विशाल मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ “गोवर्धन श्री” सम्मान भी दिया जाएगा।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ के सांसद, समाजवादी नेता धर्मेन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी शामिल होंगे। विनोद यादव ‘गप्पू’ ने बताया कि मंच पर यादव समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले 10 विशिष्ट लोगों को ‘गोवर्धन श्री’ सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जोड़ी फेरने का प्रदर्शन भी होगा। पत्रकार वार्ता में श्री प्रकाश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, जय प्रकाश यादव, शिवबचन यादव, जितेन्द्र यादव, भाला यादव आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button