उत्तर प्रदेशधर्ममहाकुम्भनगरराज्य खबरें

महाकुंभ के साथ संगम नगरी की सैर: इन खास जगहों को देखे बिना रह जाएगी यात्रा अधूरी!

प्रयागराज और आसपास की अद्भुत यात्रा: संस्कृति, धर्म और प्रकृति का संगम

जन एक्सप्रेस/अरुण चौरसिया/प्रयागराज: प्रयागराज, जिसे इलाहाबाद के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति, धर्म और इतिहास का अनूठा संगम है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के त्रिवेणी संगम से लेकर ऐतिहासिक किलों और प्राकृतिक स्थलों तक, यह शहर हर यात्री को कुछ न कुछ अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है। आइए, एक नजर डालते हैं प्रयागराज और इसके आसपास की प्रसिद्ध जगहों पर।

संगम घाट: आध्यात्मिकता की शुरुआत
 आपकी यात्रा की शुरुआत संगम घाट से होनी चाहिए। गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम स्थल, जिसे त्रिवेणी संगम कहा जाता है, न केवल धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलने की मान्यता है। कुंभ मेले के दौरान संगम घाट अद्भुत ऊर्जा से भर जाता है। स्नान के बाद बोटिंग का आनंद लें और गंगा-यमुना के पानी के भिन्न रंगों को देखें।

प्रयागराज में धार्मिक स्थलों की सैर

बड़े हनुमान जी का मंदिर: यहां भगवान हनुमान की 20 फीट लंबी दक्षिणाभिमुखी प्रतिमा स्थित है। इसे लेटे हनुमान जी के नाम से भी जाना जाता है। श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं यहां पूर्ण होती हैं।

श्री शंकर विमान मंडपम: इस भव्य मंदिर की प्रत्येक मंजिल अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। रामायण के चित्र और देवी-देवताओं की छवियां इसे खास बनाती हैं।

श्री नागवासुकी मंदिर: नागराज वासुकी को समर्पित यह मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए खास महत्व रखता है।

स्थान शहर से दूरी (किलोमीटर)
इलाहाबाद संग्रहालय (Allahabad Museum) 3.7
त्रिवेणी संगम (Triveni Sangam) 6.5
इलाहाबाद किला (Allahabad Fort) 3.3
इलाहाबाद स्तंभ (Allahabad Pillar) 3.8
लेटे हनुमान मंदिर (Lete Hanuman Temple) 4.2
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) 3.8
आनंद भवन (Anand Bhavan) 3.5
जवाहर तारामंडल (Jawahar Planetarium) 3.1
लार्ड मिन्टो पार्क (Lord Minto Park) 4.5
अलोपी देवी मंदिर (Alopi Devi Mandir) 2.7
खुसरो बाग (Khusro Bagh) 2.8
अल्फ्रेड पार्क (Alfred Park) 3.4
पब्लिक लाइब्रेरी (Public Library) 2.6
श्री मनकामेश्वर मंदिर (Shri Mankameshwar Mandir) 2.5
श्री अखिलेश्वर महादेव (Shri Akhileshwar Mahadev) 7.3
शिवकुटी (Shivakuti) 8
न्यू यमुना ब्रिज (New Yamuna Bridge) 2.9
फन गाँव वाटर पार्क (Fun Village Water Park) 18.9
विनायक सिटी सेंटर मॉल (Vinayak City Center Mall) 3.6
ऑल सेट्स कैथेड्रल (All Saints Cathedral) 4.6

प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण

इलाहाबाद फोर्ट: 1583 में अकबर द्वारा निर्मित यह किला भारतीय इतिहास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। किले में अशोक स्तंभ, पातालपुरी मंदिर और अक्षयवट के दर्शन किए जा सकते हैं।

नैनी ब्रिज: यह ब्रिज फोटोग्राफी के लिए एक आदर्श स्थान है। यहां से आप गंगा और यमुना के मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।

शिवालय पार्क: यहां 12 ज्योतिर्लिंग, समुद्र मंथन और नंदी की भव्य प्रतिमाएं देखी जा सकती हैं।

आधुनिक और सांस्कृतिक धरोहरें

आनंद भवन: भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इस ऐतिहासिक भवन में नेहरू परिवार के जीवन की झलक देखने को मिलती है। यह अब एक संग्रहालय है।

ऑल सेंट्स कैथेड्रल: यह गोथिक शैली में निर्मित चर्च 19वीं सदी की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। इसकी रंगीन कांच की खिड़कियां और अद्भुत नक्काशी मन मोह लेती हैं।

खुसरो बाग: यह मुगलकालीन गार्डन अपनी हरियाली और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

प्रयागराज के 100 किमी के आस पास घूमने की जगहें

चित्रकूट (129 किमी)
महाकाव्य रामायण के अनुसार, यह वह स्थान है जहां भगवान राम ने अपने वनवास का समय बिताया था। रामघाट, हनुमान धारा और चित्रकूट वॉटरफॉल यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

पुरवा वॉटरफॉल (123 किमी)
चित्रकूट मध्य प्रदेश बॉर्डर के बीच स्थित है पुरवा वॉटरफॉल। 200 फीट ऊंचाई से गिरते इस झरने का दृश्य बेहद मनोरम होता है। मानसून के दौरान यह स्थान और भी खूबसूरत हो जाता है।

चंदौली (149 किमी)
प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान, यह स्थान अपने घने जंगल, हरे-भरे पहाड़ और देवदरी वॉटरफॉल के लिए प्रसिद्ध है।

मिर्जापुर (100 किमी)
विंध्यवासिनी मंदिर, चुनार किला और विंडम फॉल मिर्जापुर के प्रमुख आकर्षण हैं। यह स्थान धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का केंद्र है।

कौशांबी (50 किमी)
बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ा यह स्थान अपने प्राचीन स्तूप और पुरातात्विक अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है।

प्रयागराज का स्थानीय व्यंजन और फूड टूर
प्रयागराज का सिविल लाइंस इलाका लजीज खाने के लिए मशहूर है। यहां की चटपटी कचौड़ी, मसालेदार बिरयानी, स्वादिष्ट कबाब और मलाईदार लस्सी का आनंद जरूर लें। खाने के शौकीनों के लिए यह जगह जन्नत से कम नहीं है।

यात्रा को यादगार बनाएं
प्रयागराज सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि धर्म, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत मिश्रण है। यहां के धार्मिक स्थल आत्मा को शांति प्रदान करते हैं, ऐतिहासिक किले इतिहास के झरोखे में ले जाते हैं, और प्राकृतिक स्थल मन को आनंदित कर देते हैं। चाहे आप भक्त हों, इतिहास प्रेमी हों या प्रकृति प्रेमी, प्रयागराज की यात्रा आपके जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button