राशिनुसार खरीदारी पर मिलेगी तरक्की
दिवाली की खरीदारी राशि के अनुसार करने पर हितकर होगा। मान्यता है कि ऐसा करने से दीपावली पर देवी महालक्ष्मी की विशिष्ट कृपा मिलेगी। पं. वेदमूर्ति शास्त्रत्ती बता रहे हैं किस राशि के लिए कौन से रंग और रत्न विशेष रूप से शुभ होंगे।
● मेष लाल, सफेद, पीला रंग और मंगलवार का दिन शुभ। मूंगा, माणिक्य, मोती और पुखराज हितकारी होंगे।
● वृष हरे, सफेद और काले रंग की वस्तुएं क्रय करें। शुभ दिन बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और शुभ रत्न हीरा, मोती,पन्ना, नीली हैं।
● मिथुन हरे, सफेद, बादामी रंग की वस्तुएं क्रय करें। रविवार, शुक्रवार और बुधवार का दिन शुभ है। रत्नों में माणिक्य, हीरा, मोती और पन्ना।
● कर्क सफेद, हरे, गुलाबी और पीले रंग की वस्तु। रविवार, सोमवार और बुधवार का दिन, रत्नों में पन्ना, मोती, हीरा और धातु में चांदी।
● सिंह सफेद, लाल और पीले रंग को प्रमुखता दें। सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार शुभ दिन तथा मूंगा, मोती, माणिक्य, पुखराज।
● कन्या सफेद, हरा, गुलाबी और छीटदार रंग। बुधवार, शुक्रवार, रविवार का दिन और पन्ना, हीरा, मोती रत्न शुभकारी होंगे।
● तुला सफेद, हरा काला रंग अधिक शुभ होगा। बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन तथा हीरा, पन्ना, नीली रत्न तथा चांदी।
● वृश्चिक लाल, सफेद, पीले, रंग की वस्तुओं को प्रमुखता दें। रविवार, सोमवार, मंगलवार, गुरुवार का दिन और मूंगा, पुखराज, मोती लाभकारी।● धनु पीले, सफेद, लाल रंग। दिन में रविवार, सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को तथा रत्नों में पुखराज, मोती, माणिक्य को महत्व दें।
● मकर और कुंभ काला, हरा और सफेद रंग तथा बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन और रत्नों में नीली, हीरा और पन्ना अधिक शुभ होंगे।
● मीन पीले, सफेद, लाल रंग को महत्व दें। सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार का दिन तथा पुखराज, माणिक्य, मूंगा और मोती क्रय करें।