
जन एक्सप्रेस /नई टिहरी :- नई टिहरी जनपद के लंबगांव थाना क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, नाबालिग पीड़िता की माता की तहरीर के आधार पर थाना लंबगांव में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पीड़िता के धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अंतर्गत बयान दर्ज किए गए। साथ ही अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी दिवाकर डिमरी, पुत्र दिनेश डिमरी, निवासी ग्राम देवल, थाना लंबगांव को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नोट: पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार पीड़ित की पहचान गोपनीय रखी जाती है। जन एक्सप्रेस भी पीड़ित की निजता और कानूनी प्रावधानों का पूर्ण सम्मान करता है।
संवाददाता: चंद्रप्रकाश बहुगुणा






