उत्तर प्रदेशमहोबा

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 60 वाहनों का किया गया चालान

जन एक्सप्रेस/महोबा l(अंजली धाकड़ ):मुख्यालय के झलकारी बाई तिराहे पर एआरटीओ व यातायात उपनिरीक्षक सुनील सिंह संयुक्त टीम द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा यातायात नियम लिखे पंपलेट का वितरण किया गया साथ ही यातायात टीम द्वारा सभी से यातायात नियमों के लिए पेंपलेटों को पढ़ने के साथ सड़क नियमों के पालन करने की अपील की गई है।आपको बता दें कि शासन के निर्देशन पर 31 जनवरी तक यातायात माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर एआरटीओ दयाशंकर, टीआई सुनील कुमार व ट्रैफिक पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति तिराहे चौराहा आदि सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पाठ पढ़ाया जा रहा है और लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क नियमों का विशेष तौर पर पालन करें और सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है ।मुख्यालय के झलकारी बाई तिराहे पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर लोगो को यातायात नियमों के छपे पंपलेट का वितरण किया गया। एआरटीओ दयाशंकर ने बताया कि यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के दौरान यातायात का उल्लंघन करने वाले कुल 60 वाहनों का हेलमेट, सीट बेल्ट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के अभियोग में चालान किया गया तथा कुल 4 वाहनों को सीज कर सदर कोतवाली में बन्द किया गया। टीआई सुनील कुमार कहना है कि सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों से अपील कर जागरूक करने काम किया जा रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी सड़क नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान भी किया जा रहा है। इस मौके पर आरटीओ विभाग के कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिस बल भी उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button