देश

अखिलेश के समय में विकास हुआ ही नहीं, इसलिए उन्हें दिख नहीं रहा : भूपेंद्र चौधरी

रायबरेली । निकाय चुनाव के लिए प्रचार की ज़मीनी हक़ीक़त को समझने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बुधवार को रायबरेली पहुंचे। कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पूछताछ के बाद प्रचार अभियान का जायज़ा लिया और एकजुट होकर उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश राज में विकास तो हुआ नहीें तो उन्हें विकास कैसे दिखेगा। बुधवार को निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन करने रायबरेली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि उनके समय में विकास हुआ नहीं इसलिए उन्हें विकास नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने नगर से लेकर गांव तक विकास किया है। उन्होंने प्रत्याशी चयन पर भी अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अखिलेश अपना कुनबा संभालें, हम प्रत्याशियों के चयन कार्यकर्ता स्तर तक से करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button