मदन गोपाल त्रिपाठी जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
राजकुमार सिंह महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने कृष्ण कुमार ओझा
जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मदन गोपाल त्रिपाठी, महामंत्री पद पर राजकुमार सिंह निर्वाचित घोषित किये गये।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह व सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल, महावीर प्रसाद चाटिया, रामअचल सिंह सेंगर व राधेश्याम खन्ना की देखरेख में सम्पन्न अधिवक्ता संघ की निर्वाचन प्रक्रिया में मतगणना के उपरान्त अध्यक्ष पद पर मदन गोपाल त्रिपाठी ने 508 मत हासिल कर रामजी वाजपेई को 234 मतों से परास्त किया। श्री वाजपेई को 374 मत मिले। इसके अलावा अध्यक्ष पद के दावेदार इन्द्र प्रताप चौधरी को 82, श्रवण कुमार निगम को 231 तथा बृजेन्द्र नाथ मिश्र को 81 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर राजकुमार सिंह को 557, राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ संजय सिंह को 304, बालकृष्ण मिश्र को 249 मत मिले और महामंत्री जैसे अहम पद पर एक बार फिर राजकुमार सिंह ने जीत दर्ज की।
उधर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार ओझा, उपाध्यक्ष के दो पदों पर क्रमशः राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी व अनिल शुक्ल ने विजयश्री हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में शिवनरायन वर्मा विजयी घोषित किये गये। दूसरी ओर संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर बृजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ अमित सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय पद पर रमेश कुमार उपाध्याय तथा संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर पंकज कुमार वाजपेई निर्वाचित घोषित किये गये।






