:जौनपुरउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादियों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया

2027 में पीडीए सरकार बनाने का लिया संकल्प, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : जौनपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन मंगलवार को होटल रिवर व्यू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 2027 में पीडीए सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक तूफानी सरोज, डॉ. रागिनी सोनकर,पूर्व एमएलसी लल्लन यादव,पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, श्रद्धा यादव, राहुल त्रिपाठी समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद सपाजनों ने धर्मापुर विकासखंड में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति वाले इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button