
जन एक्सप्रेस/ विकासनगर : उत्तराखंड युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव-2025 के बाद संगठन को मजबूती देने के लिए नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में ग्राम हयोऊ (कालसी) निवासी युवा नेता राहुल चौहान को प्रदेश महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
अपनी नियुक्ति पर राहुल चौहान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सहित चकराता विधायक व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चौहान का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा:
“पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरूंगा। मेरा लक्ष्य पूरे उत्तराखंड में युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना और संगठन का जनाधार बढ़ाना है।”
चकराता क्षेत्र में खुशी की लहर
राहुल चौहान की इस नियुक्ति से जौनसार-बावर सहित पूरे देहरादून जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने वाले राहुल के प्रदेश स्तर पर आने से चकराता और विकासनगर क्षेत्र के युवाओं की आवाज संगठन में मजबूती से गूंजेगी।






