अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

अमेठी को मिली 10 नई एम्बुलेंस की सौगात, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने रामनवमी पर दिखाई हरी झंडी

जन एक्सप्रेस/अमेठी: रामनवमी के शुभ अवसर पर अमेठी के तिलोई में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्वास्थ्य और सुरक्षा सेवाओं को मजबूती देने के लिए 10 नई एम्बुलेंसों को रवाना किया। कार्यक्रम का आयोजन तिलोई स्थित राज भवन परिसर में किया गया, जहां मंत्री ने 6 मातृत्व सेवाओं के लिए और 4 पुलिस 112 सेवा के लिए एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। इससे जिले में आपातकालीन सेवाओं की गति और पहुंच में बड़ा सुधार होगा।

संचारी रोग नियंत्रण के लिए तीन विशेष अभियान, मिल रहा है लाभ
स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को हर गांव तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु सरकार अप्रैल, जुलाई और अक्टूबर माह में तीन विशेष अभियान चलाती है। इन अभियानों के जरिए डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और जल जनित बीमारियों पर व्यापक नियंत्रण पाया जा रहा है। सरकारी प्रयासों से अब इन बीमारियों के मामलों में स्पष्ट कमी देखने को मिल रही है।

सेवा और समर्पण के साथ आगे बढ़ रही सरकार: मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह
राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का मकसद सिर्फ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से जनकल्याण करना है। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, CMO डॉ. अंशुमान सिंह, उपजिलाधिकारी अमित सिंह और क्षेत्राधिकारी कुंवर अवनिद्र प्रताप सिंह सहित कई प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button