देश

गुस्से में रूस ने दिया आदेश- जेलेंस्की को खत्म करो

किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि जिस देश के पास सबसे ज्यादा परमाणु बम हैं। उन्हें लॉन्च करने के लिए सबसे ज्यादा और घातक परमाणु मिसाइलें हैं। उसके सबसे शक्तिशाली नेता यानी व्लादिमीर पुतिन के निवास यानी क्रेमलिन को कोई निशाना बनाने की सोच भी सकता है। दुनिया में हाहाकार मचाने की ताकत रखने वाले नेता की हत्या की साजिश की जा सकती है। लेकिन ऐसा हुआ और क्रेमलिन को ड्रोन से निशाना बनाने की कोशिश हुई। वहीं मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि क्रेमलिन पर ड्रोन के बाद जेडैम-ईआर बम से हमले की भी आशंका है। रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निवास यानी क्रेमलिन पर हुए ड्रोन अटैक की साजिश को लेकर दुनिया सकते में हैं। पुतिन की हत्या की कोशिश मानते हुए रूस ने जेलेंस्की को खत्म करने का ऐलान कर दिया। रूस के राष्ट्रपति के निवास और दफ्तर को दो ड्रोन्स ने निशाना बनाने की कोशिश की थी। ये हमला तो रूस ने विफल कर दिया। लेकिन रूस की तरफ से इस हमले की साजिश रचने का आरोप यूक्रेन पर लगाया है। इसके साथ ही रूस ने बदला लेने का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि जेलेंस्की ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का कोई भी हाथ होने से इनकार कर दिया है। जेलेंस्की ने कहा है कि इस हमले के पीछे उसका कोई हाथ नहीं है। लेकिन माना जा रहा है कि इस हमले के बाद यूक्रेन की जंग और भीषण हो सकती है। रूस की तरफ से ये भी दावा किया जा रहा है कि इसकी पटकथा अमेरिका की तरफ से लिखी गई थी।

रूस के बड़े नेता और सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने अपने टेलीग्राम चैनल पर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के खात्मे की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button