मनोरंजन

सांसद राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। परिणीति सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर परिणीति अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। परिणीति इस समय एक अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं। परिणीति अब सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि परिणीति को आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ देखा गया था। तो क्या दोनों रिलेशनशिप में हैं? बहुतों ने यह सवाल पूछा है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को मुंबई में स्पॉट किया गया। परिणीति और राघव की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर इंडियन सेलेब्रिटी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस फोटो में परिणीति और राघव दोनों ही पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में दोनों को बांद्रा में स्पॉट किया गया। दोनों साथ लंक करके जह बाहर निकल रहे थे तभी पैपरा जी के कैमरे में कैद हो गये। एक दिन पहले आयी तस्वीरों में  परिणीति और राघव दोनों ने सफेद शर्ट पहनी हुई है। जबकि वीडियो में राघव चढ्ढा को एक हक्ले पिंक शेड की शर्ट में देखा जा सकता हैं वहीं परिणीति को ब्लैक कलर की ड्रेस में।

भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स ऑनर्स’ से सम्मानित किया गया। परिणीति और राघव के साथ, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान ने भी पुरस्कार प्राप्त किया।

यह समारोह वास्तव में भारतीय छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि परिणीति और राघव को ये अवॉर्ड कैसे मिला? 15 साल पहले परिणीति ब्रिटेन के मैनचेस्टर स्कूल में पढ़ती थीं। जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। परिणीति और राघव दोनों ही अपने बैच के टॉपर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button