उत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

ARTO ऑडियो वायरल कांड पर फूटा विधायक का गुस्सा!

ARTO अधिकारी मर्यादा लांघ रहे हैं, मुख्यमंत्री को करनी चाहिए सख्त कार्रवाई” – अविनाश चन्द्र द्विवेदी

\जन एक्सप्रेस चित्रकूट:  ARTO कार्यालय की कार्यशैली पर मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मामला एक जनप्रतिनिधि की कॉल रिकॉर्डिंग के वायरल होने का है, जिसे कथित तौर पर ARTO कार्यालय से लीक किया गया।

विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,जनता के लिए जब जनप्रतिनिधि अफसरों को कॉल करता है, तो उसका ऑडियो रिकॉर्ड कर वायरल करना पूरी तरह से असंवैधानिक और शर्मनाक हरकत है। अधिकारी प्रशासनिक मर्यादाओं को लांघ रहे हैं।

विधायक द्विवेदी ने साफ कहा कि यह अधिकारी का कर्तव्य है कि वह जनसेवा के लिए तत्पर रहे, न कि जनप्रतिनिधियों की जासूसी करके उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करे। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिना नंबर के ट्रकों का खेल जारी, ARTO बना ‘निगरानी अधिकारी’ नहीं, ‘मौन दर्शक’

विधायक ने ARTO पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि चित्रकूट में लगातार दो सालों से बिना नंबर के ट्रक खुलेआम दौड़ रहे हैं, और अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हैं।

जब जनप्रतिनिधि फोन करता है तो उसका ऑडियो वायरल किया जाता है, लेकिन जब बिना नंबर के ट्रक धड़ल्ले से गुजरते हैं तो ARTO चुप्पी साध लेता है। क्या यही प्रशासन है?

जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलकर करनी चाहिए शिकायत – विधायक की खुली चुनौती

विधायक द्विवेदी ने साफ कहा, अब समय आ गया है कि सभी जनप्रतिनिधि एकजुट होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलें और ऐसे भ्रष्ट ARTO अधिकारियों के खिलाफ सीधी शिकायत दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि इस तरह के अफसर जनता के विश्वास को तोड़ते हैं और प्रशासनिक तंत्र को बदनाम करते हैं।

पत्रकारों से भी की अपील – “सिर्फ नेताओं पर न चले कलम, भ्रष्ट अफसर भी निशाने पर हों”

अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने कहा,पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन यह जिम्मेदारी सिर्फ नेताओं को घेरने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलना भी उतना ही ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button