उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहरदोई

अरवल: 5 दिन से लापता छात्र का शव गंगा में मिला, हत्या की आशंका

जन एक्सप्रेस/हरदोई: अरवल थाना क्षेत्र में 5 दिन से लापता डी फार्मा के छात्र का शव गंगा नदी में उतराता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी मचा गयी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह मजरा बेडीजोर निवासी लगभग 26 वर्षीय उपकार राजपूत पुत्र अरविंद कुमार डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था।उसके भाई रामप्रकाश की बेड़ीजोर पुल पर टेंट की दुकान है।5 दिन पूर्व बीती 11 फरबरी को समय करीब 2:00 बजे दिन में उपकार राजपूत बैंक में अपना खाता सही करने की बात कहकर वहां से निकला था ।उसके बाद जब वह वापस घर नही आया तो परिजनों ने आसपास व रिस्तेदारी में उसकी खोज शुरू की। लेकिन उसका कोई पता न चलने पर परिजनों ने 13 फरबरी को अरवल थाने पर गुमशुदगी की तहरीर थी।16 फरबरी को ग्रामीणों ने कुसुमखोर पुल के पास गंगा नदी में एक अज्ञात शव उतराता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अरवल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को गंगा नदी से निकालकर शिनाख्त कराई।शव की शिनाख्त उपकार राजपूत निवासी खद्दीपुर मजरा बेड़ीजोर के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दी गयी।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उपकार राजपूत फतेहगढ़ से डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था।वह द्वितीय वर्ष का छात्र था।तथा अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था।परिजनों ने थाना क्षेत्र के ही दिव्वापूरवा मजरा मस्तापुर गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। वही अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button