राजनीति

अवध ओझा AAP में हुए शामिल, दिल्ली की इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव?

अवध ओझा AAP में हुए शामिल

जन एक्सप्रेस दिल्ली: बच्चों को आईएस बनाने वाले यूपीएसी के मशहूर टीचर और मोटिवेसनल स्पीकर अवध ओझा अब रजनीति में उतर चुके हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मौजूदगी में उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। हालांकि, पार्टी में शामिल होने से पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही वो मनीष सिसोदिया और केजरीवाल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

यूपी के गोंडा से ताल्लुक रखने वाले अवध ओझा इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ भी जुड़ने की कोशिश की थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वह भाजपा के निकट आने का प्रयास कर रहे थे। मगर लोकसभा में टिकट ना मिलने के कारण अवध ओझा बीजेपी से नाराज चल रहे थे।

avadh ojha joins aam aadmi party know every thing about him कौन हैं AAP में शामिल हुए अवध ओझा, UPSC में फेल होने से लेकर राजनीत तक का सफर, एनसीआर न्यूज़

हालांकि, पिछले दिनों एक पॉडकास्ट में अवध ओझा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ करते दिखे थे। उन्होंने एक बयान में कहा था कि मैं सबका हूं। कृष्ण की तरह जो कोई अपने साथ रख लेगा, उसके साथ चल दूंगा। इस बयान के कुछ दिन बाद ही अब उनका ठिकाना आम आदमी पार्टी बन गया है। अब खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अवध ओझा पश्चिम दिल्ली की विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

केजरीवाल ने की तारीफ

अवध ओझा के पार्टी में शामिल होने के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देश के जाने-माने शिक्षक श्री अवध ओझा जी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उनके अनुभव और दृष्टिकोण से हमारी शिक्षा नीति को नई दिशा मिलेगी। शिक्षा को लेकर हमारी नीतियों और काम से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी के साथ कदम मिलाया है। हम उनका अपने परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं। बाबा साहब के सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

प्रदूषण मुक्त भारत की लक्ष्य प्राप्ति में सहभागी बने हम सभी : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button