
जन एक्सप्रेस/ मुस्कान चौबे/ लखनऊ : वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मुकाबले यूपी वॉरियर और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मैच में बहस हो गयी। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर और यूपी वॉरियर्स की सोफी एक्लेस्टोन के बीच मैच के दौरान ही दोनों की जोरदार बहस हो गई। इसके बाद दोनों अंपायर्स को आकर बीच बचाव कर मामले को सुलझाना पड़ा। इस घटना के बाद हरमनप्रीत पर डब्ल्यूपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनके मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया।
सोफी एक्लेस्टोन और हरमनप्रीत कौर के बीच झगड़े का कारण
यूपी वॉरियर और मुंबई इंडियंस के बीच चल रहे मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण मुंबई टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर को नियम अनुसार 30 यार्ड सर्कल के बाहर सिर्फ 3 फील्डर ही खड़ा करने को कहा गया था। अंपायर के इस फैसले से नाराज़ हरमनप्रीत कौर उनसे बहस करने लगी। यूपी वॉरियर्स की तरफ से उसी समय बल्लेबाजी कर रही सोफी एक्लेस्टोन जब अंपायर के पास पहुंची तो हरमनप्रीत कौर गुस्से के अंदाज़ में उनसे अपना काम करने को बोली। जिसके बाद सोफी को भी गुस्सा आ गया और दोनों के बीच खासा झगड़ा हो गया।
विवाद को लेकर क्या बोली पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज
हरमनप्रीत कौर और सोफी एक्लेस्टोन के बीच चल रहे विवाद को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली ने राय देते हुए कहा कि मैच के दौरान जब मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर अंपायर से बातचीत कर रही थीं तब मुझे समझ नहीं आया कि एक्लेस्टोन इस बातचीत में क्यों शामिल हो रही थीं। जब एक कप्तान अंपायर से अपनी बाते सुलझाने की कोसिस कर रहा तो दूसरे टीम के खिलाड़ी का उस समय कुछ भी कहना विवाद का कारण बन सकता है।






