CrimeUP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक युवक ने किशोरी का अगवा कर दुष्कर्म के मामले में वांछित फरार आरोपित को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के गौसपुर गांव निवासी विकास कुमार पुत्र गुल्लू 11 माह पूर्व एक किशोरी का घर से बहला फुसलाकर भगा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता रामदीन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। ‌कि मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक सैयद हसन रिजवी ने हमराहियों के साथ रोडवेज परिसर से युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button