उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
सीढ़ियों से नीचे गिरने से महिला की मौत

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर नगर के पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा मोहल्ले में बंदरों के डर से सीढ़ियों से नीचे गिरने से एक वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गयी। शोरगुल सुनकर परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़ियां मोहल्ले में बेटी के घर रह रही। सरपतहा थाना क्षेत्र के चेतरहा गांव निवासी 70 वर्षीय राजकुमारी देवी पत्नी रामफेर शनिवार को छत पर कपड़ा सूखने के लिए डालने गयी थी। छत पर बन्दर देख डर के मारे नीचे उतराने के दौरान अनियंत्रित होकर सीढ़ियों से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय लायें। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।






