भगवान बुद्ध जयंती पर विशेष आयोजन भाजपा नेताओं ने लिया संकल्प

जन एक्सप्रेस/अमेठी : भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर ए.एच. इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेताओं और मित्र एन.जी.ओ. के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।समारोह में ब्लॉक प्रमुख राजेश विक्रम सिंह, क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी, भाजपा जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, मान सिंह राठौर, मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और गौरव शिवराज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं को स्मरण करते हुए श्रद्धा व्यक्त की।
भगवान बुद्ध जयंती समारोह
12 मई स्थान: ए.एच. इंटर कॉलेज, जनपद अमेठी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के संदेशों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि शांति, करुणा, अहिंसा और सम्यक विचार आज के समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। वक्ताओं ने कहा कि भगवान बुद्ध के विचारों को अपनाकर ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने यह संकल्प लिया कि वे भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उनके आदर्शों को समाज के हर वर्ग में प्रचारित करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने शांति और सद्भाव के लिए सामूहिक प्रार्थना की। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।