उत्तर प्रदेशचित्रकूटटॉप न्यूज़ट्रेंडिंग

मानिकपुर आगमन पर खण्ड विकास अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत

जन एक्सप्रेस/ चित्रकूट : महामहीम राष्ट्रपति से सम्मानित होने के उपरांत जब खण्ड विकास अधिकारी मानिकपुर अपने क्षेत्र में लौटे, तो उनका स्वागत समस्त कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने गर्मजोशी के साथ किया। इस खास अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी के साथ उनकी टीम भी उपस्थित थी।

कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों का भावनात्मक स्वागत
सम्पूर्ण मानिकपुर क्षेत्र के कर्मचारियों ने खण्ड विकास अधिकारी का अभूतपूर्व स्वागत किया। उनके सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और स्थानीय नेताओं ने उन्हें गुलाब के फूलों से स्वागत किया। खण्ड विकास अधिकारी ने इस स्वागत को अपने कार्यों का सच्चा फल मानते हुए, क्षेत्र की समृद्धि के लिए और अधिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button