:जौनपुरउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

शाकाहारी,सदाचारी बनकर स्वच्छ राष्ट्र का करें निर्माण

सही आहार ही सही विचार का निर्माण करता है

जन एक्सप्रेस /जौनपुर:  नशा त्याग,शाकाहार अपनायें, मां, बहनों की लाज बचायें, मानव जीवन है अनमोल, सत्गुरु मिलें, भेद दें खोल बदला हिन्दुस्तान तो, बदल जाए  दुनिया,  इन नारों व संदेशों के साथ,उपरोक्त बातों को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपने काफिले का पड़ाव श्री सूर्यपाल गंगा  प्रसाद सिंह न्यू मार्डन पब्लिक स्कूल गंगा आश्रम ईसापुर के  प्रांगण में सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के संरक्षक एवं प्रधानाचार्य आर.पी.सिंह, प्रबन्धक देवेश कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ उमेश चन्द्र तिवारी,उप प्रबंधक आशुतोष सिंह उर्फ महादेव,जिला संगत के अध्यक्ष ऋशिदेव श्रीवास्तव, प्रतापगढ़ संगत के अध्यक्ष सूर्यबली सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हनुमान प्रसाद सिंह,ब्लाक अध्यक्ष बाबूराम यादव , सुरेन्द्र सिंह, शम्भूनाथ सिंह,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,आदि ने पुष्पहार भेंटकर महाराज जी का स्वागत किया।
गुरु महराज के द्वारा श्री सूर्यपाल गंगा प्रसाद सिंह डिग्री कालेज का नींव पूजन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ साथ और अपने कर कमलों से 5 ईट रखकर विद्यालय परिवार को आशीर्वाद दिया पंकज जी महाराज ने  अपने सम्बोधन में कहा भवसागर से पार होने की इच्छा रखने वाले को प्रभु की प्राप्ति करने वाले सन्त सत्गुरु की खोज कर उनकी सेवा, सत्संग और नाम की कमाई करनी चाहिये। मानव जीवन चौरासी लाख योनियों से निकलने का एकमात्र अवसर है। जब तक जीवात्मा शरीर में रहती है, उसको पवित्र माना जाता है तथा अन्य लोगों से इसका सम्बन्ध होता है। सारी आत्मायें शब्द (नाम) जिसे सन्तों महापुरुषों ने आकाशवाणी, अनहदवाणी, कलमा, आयतें कहा है उतार कर लाई गईं। जब आप बताई हुई विधि से साधना सुरत-शब्द योग (नाम योग) की करेंगे तो सुरत (आत्मा) जब शब्द को पकड़कर शरीर से बाहर निकल कर आसमानों का सफर करेगी जैसे चिड़िया अपने घोसले से निकल कर आसमानों का सफर करके अपने घोसले में वापस आ जाती है। आप त्रिकालदर्शी हो जायेंगे, आप का जीवन धन्य हो जायेगा और जीवात्मा जन्म-मरण के बन्धन से मुक्त हो जायेगी। इसलिये  आप अपने जीवन को सफल बनाने पर विचार कीजियेगा।
उन्होंने स्मरण कराया कि मनुष्य शाकाहारी प्राणी है लेकिन अपनी वुद्धि व बल से जीवों की हिंसा करता है और उनके मांस का भक्षण करता है और शराब के कतरे डालता है, इसकी सख्त सजा मिलेगी। वर्तमान में हिंसा और अपराध का जो वातावरण बनता जा रहा है। वह मांसाहार व शराब पीने के कारण है। यदि आप भगवान राम, भगवान कृश्ण, महात्मा बुद्ध को मानते हैं तो उनके आदर्शों पर चलना सीखें। भगवान राम ने कभी नहीं कहा तुम षराब पियो, भगवान कृश्ण ने कभी नहीं कहा तुम शराब पियो, महात्मा बुद्ध ने तो अहिंसा परमो धर्मः का संदेष दिया। सन्त कबीर दास जी ने कहा ‘तिलभर मच्छी खाई कै, कोटि गउ दे दान। काशी  करवट लै मरै निष्चय नर्क निदान।’’ समाज के सभी बुद्धिजीवियों, शुभचिन्तकों, धार्मिक लोगों से विनम्र अपील है कि स्वयं शाकाहारी-सदाचारी व नषामुक्त रहकर समाज को भी ऐसा ही बनाने में सहयोग करें। यह बाबा जयगुरुदेव जी महाराज द्वारा सूत्रपात की गई आध्यात्मिक-वैचारिक क्रान्ति का महाभियान है।सत्संग व्यवस्था में विद्यालय परिवार का सहयोग रहा। थाना सरपतहां के थाना अध्यक्ष अमित सिंह के दिशा-निर्देश में शांति व्यवस्था बनाए रखने  हेतु पट्टीनरेंद्रपुर चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदुम्नमणी त्रिपाठी,उपनिरीक्षक सुधीर कुमार राय, सहित पर्याप्त में मात्रा में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिसकर्मी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button