
जन एक्सप्रेस/खुटहन: जौनपुर क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक माह से जला पड़ा है । कई बार शिकायत करने के बाद भी जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि फोन करने पर जेई फोन नहीं उठाते है। लोग गर्मी से परेशान व अंधेरे में रहने को बेबस है।राजस्व गांव चकफतेहपुर और निरंजनपुर दोनों गांव को मिलाकर एक 25 केवी का टान्सफार्रमर लगा है। इसी ट्रांसफॉर्मर से दोनों गॉव को बिजली सप्लाई की जा रही है। अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफॉर्मर बार बार जल जा रहा है। ग्रामीणों ने छमता वृद्धि करके 100 केवी का टांन्सफार्मर लगाने की मांग की है।






