नासिक में दुर्घटना के बाद बस में लगी आग
महाराष्ट्र के नासिक में एक बस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में इस दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की। आगे बताया गया कि घटना में घयल हुए 21 लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। सीएमओ ने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।
“सीएम ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। मैं भी स्थिति का आकलन करने के लिए मौके पर जा रहा हूं।”अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तड़के नासिक-औरंगाबाद हाईवे पर एक लग्जरी यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया। यवतमाल से मुंबई जा रही बस की नासिक से पुणे जा रहे ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई। जलती हुई गाड़ी में कई यात्री फंस गए, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।






