दिल्ली/एनसीआर

11 सितंबर तक होगी बारिश, बेंगलुरु में बढ़ेगा संकट

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा और गुजरात समेत कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन राज्यों में गुरुवार से अच्छी खासी बारिश शुरू हो सकती है और 11 सितंबर तक जारी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 सितंबर को अच्छी खासी बारिश एक बार फिर से हो सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के मराठवाड़ा एवं विदर्भ क्षेत्र में भी 11 सितंबर तक बारिश जारी रह सकती है। वहीं गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में भी 11 तारीख तक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण भारत के राज्यों में भी अगले दो से तीन दिन तक भारी बारिश हो सकती है। बेंगलुरु में पहले ही बाढ़ से बुरा हाल है और लोगों को सड़कों पर नाव और ट्रैक्टर जैसे साधनों से आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसे में अब और ज्यादा बारिश शहर में संकट को बढ़ा सकती है। तटीय कर्नाटक के इलाकों में 8 और 9 सितंबर को अच्छी खासी बारिश होने की संभावना है। हालांकि उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो यूपी, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिन तक बारिश होने का अनुमान नहीं है।

हालांकि दिल्ली-एनसीआर में आज गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। बुधवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने का अनुमान है। इससे पहले मंगलवार को भी यही तापमान रहा था। तब न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस था। यही नहीं एयर क्वॉलिटी इंडेक्स के मामले में भी दिल्ली एनसीआर की स्थिति फिलहाल अच्छी बनी हुई है।

JAN EXPRESS

जन एक्सप्रेस न्यूज़ – सच दिखाने की ज़िद हमारा उद्देश्य है आपको सही और निष्पक्ष खबरों से जोड़ना। जन एक्सप्रेस न्यूज़ यूट्यूब चैनल पर आप पाएंगे ताजा खबरें, विशेष रिपोर्ट, और सामाजिक मुद्दों पर गहन विश्लेषण। यहां हर खबर को पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पेश किया जाता है। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने और समाज के हर कोने से जुड़ी सच्चाई को उजागर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राजनीति, समाज, शिक्षा, और मनोरंजन से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें जन एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। 📢 सच दिखाने की ज़िद, हर सच के साथ! सब्सक्राइब करें और हर खबर से अपडेट रहें।
Back to top button