छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक समेत कार्यालय के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
अमन चैन सुख समृद्धि व लंबी उम्र की कामना की

जन एक्सप्रेस/संवाददाता
बहराइच। शहर के विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात अधिकारियों, पुलिस कर्मियों को भी राखी बांधकर उन्हें भी मिठाई खिलाई। छात्राओं ने जिले में अमन चैन पुलिस कर्मियों के सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की। पुलिस अधीक्षक ने भी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें सतत प्रयासरत रहते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस शिक्षक कार्यालय पर सुबह ही काफी संख्या में शहर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय की छात्राएं भारी संख्या में जमा हो गई छात्राओं के हाथ में रोली चंदन से सजी हुई थाली और राखी थी। छात्राओं के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। जब इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल छात्राओं को राखी बांधने के लिए कार्यालय में सम्मान के साथ आमंत्रित किया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानजय सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस जन मौजूद रहे।
छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक को रोली चंदन का टीका लगाया राखी बांधी उनके लंबी उम्र की कामना की इसी के साथ कार्यालय में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस कर्मियों को भी छात्राओं ने रोली चंदन का टीका लगाकर राखी बांधी उनके सुख समृद्धि और लंबी उम्र की कामना की थोड़ी देर के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रक्षाबंधन कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित रहा।






