देश

भाजपा सरकार आमजन के स्वास्थ्य,शिक्षा और सुरक्षा पर काम कर रही है-राजेश सपरा

यमुनानगर । आयुष्मान भव कार्यक्रम का शुभारंभ द्रौपदी मुर्मू द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम नागरिक अस्पताल यमुनानगर में हुआ। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उनके साथ जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, सीइओ नवीन आहूजा भी पहुंचे।

जिला कार्यक्रम में अपने संबोधन में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आयुष्मान भव: पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है और 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिन है। हम प्रति वर्ष प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव: योजना के तहत 3 चरणों में काम किया जा रहा है जिसमें भारत आयुष्मान कार्ड योजना के तहत 50 करोड़ भारतीयों को स्वास्थ्य योजना का लाभ मिला है। वही हरियाणा में आमजन को चिरायु योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ मुफ्त देने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चिरायु योजना के तहत जिला यमुनानगर में 6 लाख 9 हजार लाभार्थी लाभ उठा रहे हैं। जो शहर की आबादी का 50 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर आमजन को मूलभूत सुविधाएं देने का काम कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 अक्टूबर को भारत स्वच्छ अभियान चलाया था। जिसका सफल परिणाम नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद हमने आजादी अमृत महोत्सव मनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button