देश
-
एटीएस ने माओवादियों के हथियार सप्लायर को दबोचा
रांची । झारखंड के आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने राज्य में माओवादियों और संगठित गिरोह के अपराधियों को हथियार और गोली सप्लाई करने वाले प्रभाकर को बिहार के नालंदा जिला स्थित पावापुरी से गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक वरीय अधिकारी ने गुरुवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इससे पहले एटीएस ने 13 जनवरी को प्रभाकर से हथियार और…
Read More » -
बर्खास्त एआईजी की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज
चंडीगढ़ । हाईकोर्ट ने हजारों करोड़ रुपये के ड्रग रैकेट मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह की जमानत याचिका को खारिज कर दी है। अब उन्हें पुलिस के समक्ष सरेंडर करना होगा। इससे पहले पंजाब सरकार एआईजी राजजीत सिंह को नौकरी से बर्खास्त करके लुकआउट सर्कुलर जारी कर चुकी है। पंजाब पुलिस तथा विजिलेंस ब्यूरो की टीमें पहले ही राजजीत…
Read More » -
पंजाबी सांसद को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका, दो घंटे पूछताछ
चंडीगढ़ । यूके में सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को गुरुवार की सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पर रोककर करीब दो घंटे पूछताछ हुई है। वह एयर इंडिया की फ्लाइट में बर्मिंघम से अमृतसर पहुंचे थे। अमृतसर एयरपोर्ट से चेक-आउट करते ही इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक लिया। पंजाबी मूल के ढेसी वर्ष 2017 से यूके की संसद में सांसद हैं। वह…
Read More » -
खट्टर के बयान पर अशोक गहलोत का पलटवार
राजस्थान- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपने हरियाणा समकक्ष मनोहर लाल खट्टर पर नूंह हिंसा पर ‘असहयोग’ करने का आरोप लगाया। हरियाणा के सीएम ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा था कि राजस्थान सरकार को नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए। 31 जुलाई को नूंह में एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव के…
Read More » -
राज्यपाल से ब्रह्मकुमारी निर्मला ने की मुलाकात
रांची । राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुरुवार को रांची के प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने राजभवन में मुलाकात की। निर्मला बहन ने इस दौरान राज्यपाल को रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। दूसरी ओर राज्यपाल ने गुरुवार को डॉ. अरुण मिश्रा द्वारा रचित पुस्तक थैंक यू कैंसर के द्वितीय संस्करण…
Read More » -
हजरा मोड़ पर नौकरी उम्मीदवारों का जबरदस्त प्रदर्शन, पुलिस से हाथापाई
कोलकाता । कोलकाता के हाजरा मोड़ पर नौकरी उम्मीदवारों ने जोरदार प्रदर्शन किया है। यहां सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे नौकरी उम्मीदवारों के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई है। इन्हें घसीटते हुए पुलिस वाहन में डालने का वीडियो सामने आया है।2016 में इन सभी लोगों ने प्राथमिक स्कूलों में नौकरी के लिए परीक्षा देकर पास किया था…
Read More » -
जोरदार मानसूनी बारिश ने लौटा दी किसानों के चेहरे की खुशी
खूंटी । जोरदार मानसूनी बारिश ने किसानों के चेहरे की खुशी लौटा दी है। आषाढ़ और एक महीने के सावन में भी भरपूर बारिश नहीं होने के कारण किसानों के चेहरे मुरझाने लगे थे, लेकिन पिछले दो दिनों में खूंटी जिले में तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के बांछे खिला दी है। किसान खेतों की जुताई…
Read More » -
सीआईडी के डीजी सभी रेंज के डीआईजी के साथ करेंगे बैठक
रांची । संगठित और शातिर अपराध कर्मियों के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा। इसको लेकर सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता गुरुवार को सभी रेंज के डीआईजी के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान डीजी अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी समेत कई दिशानिर्देश देंगे। गौरतलब है कि झारखंड पुलिस ने पिछले कुछ सालों में नक्सलियों के खिलाफ कई बड़ी…
Read More » -
सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीनें करेंगी सीवर लाइनों की सफाई
लुधियाना । शहर को साफ़-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सीवरेज लाइनों की सफ़ाई के लिए सुपर सक्शन-कम-जैटिंग मशीन और 50 ट्रैक्टरों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लुधियाना शहर के लिए यह अति-आधुनिक सुपर सक्शन-कम-जैटिंग…
Read More » -
कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
रांची । मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं अमानवीय घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से तीन अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से नई दिल्ली के जंतर-मंतर में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसमें झारखंड प्रदेश से सैकड़ों संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष…
Read More »