देश
-
गुजरातः द्वारका हाइवे पर भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 5 एक ही परिवार के
-चार वाहनों की आपसी भिड़ंत में 15 से अधिक लोग घायल द्वारका। देवभूमि द्वारका जिले के पादर में शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार 5 लोगों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें खंभालिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया…
Read More » -
ममता बनर्जी मंगलवार से करेंगी दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार से दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन शुरू कर सकती हैं। राज्य सचिवालय के एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उनके अनुसार, मुख्यमंत्री एक अक्टूबर को राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजित बसु के ‘श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब’ के पूजा पंडाल का उद्घाटन कर सकती हैं। यह कोलकाता के लेक टाउन…
Read More » -
पिलानी कस्बे में पेयजल व्यवस्था में अनियमितताओं पर दो कनिष्ठ अभियन्ता व एक फिटर निलंबित
जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी के निर्देश पर पिलानी कस्बे में पेयजल व्यवस्था तथा शहरी जल योजना में अनियमितता तथा लापरवाही बरतने पर विभाग ने शुक्रवार को दो कनिष्ठ अभियंता एवं एक फिटर को निलंबित कर दिया है। राज्य के जलदाय मंत्री के निर्देश पर हुई विभागीय जांच में पाया गया कि शिव कॉलोनी में स्थित दो…
Read More » -
अलवर में अन्तर जिला सिविल सेवा प्रतियोगिता आज से शुरू, 835 खिलाडी ले रहे हैं भाग
अलवर । शहर के इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में पंचम राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेनिस, सप्तम राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा बैडमिन्टन तथा तृतीय राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारम्भ शुक्रवार काे हुआ। यह प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर थे जबकि अध्यक्षता नगर…
Read More » -
वारदात में प्रयुक्त दस वाहन सीज, अपराधियों की सम्पत्ति की जांच शुरू
अजमेर । अजमेर जिले क़े किशनगढ़ उपखण्ड स्थित रूपनगढ़ में पिछले दिनों जमीनी विवाद के चलते गोली लगने से एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुल 15 आरोपिताें को नामजद किया है इनमें दस को गिरफ्तार कर लिया गया है, पांच मुख्य आरोपित फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, पुलिस ने उन पर 50-50 हजार का…
Read More » -
जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस का भोडवाल माजरी स्टेशन पर दाे मिनट का अस्थाई ठहराव
अजमेर । रेलवे प्रशासन द्वारा 77 वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की दृष्टि से जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा का भोडवाल माजरी स्टेशन पर 22 अक्टूबर 24 से 22 नवम्बर 24 तक 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या…
Read More » -
नवरात्रि की तैयारियां जोरों परः दुर्गा बाड़ी में बनाई जा रहीं है इको फ्रेंड़ली माता रानी की मूर्ति
जयपुर । बनीपार्क स्थित दुर्गाबाड़ी में नवरात्रि को देखते हुए इन दिनों मां दुर्गा की आराधना करके उन्हें प्रसन्न करने के लिए उत्साह का अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। दुर्गाबाड़ी में नवरात्रि में माता रानी के जागरण में भजनों की अलग ही रसगंगा बहेगी। श्रद्धालु माता रानी के समक्ष सुख समृद्धि, स्वास्थ्य और ऐश्वर्य का आशीर्वाद लेंगे।…
Read More » -
मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर पैंतीस लाख रुपये ठगे
जयपुर । मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को डिजीटल गिरफ्तार कर पैंतीस लाख रुपये ठगने के मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को कई घंटों तक डिजीटल गिरफ्तार कर पहले पन्द्रह लाख रुपये और फिर बीस लाख रुपये लोन दिलवाकर लिए। इस दौरान रोते समय भी आरोपितों ने पीड़ित…
Read More » -
स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान में स्वास्थ्य कर्मी आमजन को कर रहे जागरूक
जयपुर । जिले में स्वास्थ्य दल आपके द्वार अभियान तीस सितम्बर तक जारी रहेगा। इसके अंतर्गत लोगों को मच्छरों से बचाव करने के लिए जानकारी दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. विजय सिंह फौजदार ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों के रोकथाम को लेकर घरों के आसपास के घरों में सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल और…
Read More » -
राजस्थान हाईकोर्ट परिसर संविदा कर्मी ने लगाया फांसी का फंदा
जयपुर ।अशोक नगर थाना इलाके में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर स्थित अपील सेक्शन की तीसरी मंजिल के एक कमरे में शुक्रवार सुबह एक संविदा कर्मी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वीडियोग्राफी कराकर तुरंत फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल)टीम की मदद से सबूत जुटाए है। साथ ही मृतक के शव…
Read More »