देश
-
सांवलियाजी का तीन दिवसीय मेला 13 से, चांदी के रथ पर भगवान को बिराजमान कर श्रद्धालु खींचेंगे रथ
चित्तौड़गढ़ । मेवाड़ के प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंदिर मण्डल मंडफिया की और से तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला 13 से 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा एवं भव्य विशाल शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर मण्डल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया…
Read More » -
रामदेवरा मेले में बम धमाके की धमकी के बाद पुलिस अलर्ट, मंदिर से कपड़े के घोड़े हटाए गए
जैसलमेर । जिले के रामदेवरा में चल रहे मेले में बम धमाके की धमकी दी गई है। धमकी के बाद यहां पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने मेला स्थल और आसपास के एरिया में छानबीन की। पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जैसलमेर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जीआरपी के हेड कॉन्स्टेबल को पोकरण रेलवे स्टेशन पर एक…
Read More » -
ईडी ने श्रीनगर की एक अदालत में फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ एक याचिका दायर की
श्रीनगर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को श्रीनगर की एक अदालत में एक याचिका दायर की जिसमें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाले में संलिप्तता के संबंध में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ नए आरोपों का संज्ञान लेने का आग्रह किया गया। जानकारी के अनुसार अदालत द्वारा सकारात्मक आदेश केंद्रीय एजेंसी को अब्दुल्ला के खिलाफ एक…
Read More » -
भारी बारिश के बाद बम्हौरी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, बानसुजारा बांध के 12 गेट खुले
छतरपुर ।भारी बारिश को लेकर प्रशासन एवं एसडीआरएफ के द्वारा बक्सवाहा के ग्राम पंचायत बम्हौरी में रेस्क्यू ऑपरेशन निरंतर जारी है। प्रभावितों की खाने.पीने, रुकने की व्यवस्था निरंतर की गई है। भारी बारिश को लेकर छतरपुर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में बक्सवाहा के ग्राम पंचायत बम्होरी में एसडीआरएफ को तैनात किया है जिससे प्रशासन और एसडीआरएफ ने बक्सवाहा…
Read More » -
रात भर स्वास्थ्य भवन के सामने धरने पर बैठे रहे जूनियर डॉक्टर
कोलकाता । पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य भवन के सामने जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन रात भर जारी रहा। कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार के सामने भी ऐसे ही डॉक्टर सारी रात बैठे रहे थे और दूसरे दिन बातचीत के लिए उनकी शर्तों पर पुलिस तैयार हुई थी। माना जा रहा है कि आज बुधवार को भी सारा दिन स्वास्थ्य भवन के…
Read More » -
भारती एयरटेल फाउंडेशन को राज्य में परिवर्तनकारी शैक्षिक प्रभाव के लिए राजस्थान राज्य शिक्षा भूषण पुरस्कार
जयपुर । भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्य स्तरीय शिक्षा भूषण पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि फाउंडेशन क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के माध्यम से राजस्थान राजकीय विद्यालयों में विभिन्न नवाचारों के बेहतर क्रियान्वयन कर शैक्षिक उत्कृष्टता निर्मित करने हेतु प्रतिबद्ध है। 28वां भामाशाह सम्मान 2024,…
Read More » -
शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है: शिक्षा मंत्री
जयपुर । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है। दिलावर मंगलवार को बिडला सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के संदर्भ केन्द्रों के संस्था प्रधानों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि औपचारिक शिक्षा से वंचित नागरिकों को शिक्षा की मुख्य धारा से…
Read More » -
मणिपाल अस्पताल दो दिवसीय विशेष कैंसर ओपीडी का करेगा आयोजन
जयपुर । जयपुर स्थित मणिपाल अस्पताल बारह और चौदह सितंबर को सीकर में विशेष कैंसर ओपीडी का आयोजन करेगा। मणिपाल अस्पताल, जयपुर के प्रसिद्ध कैंसर विशेषज्ञ डॉ. ललित शर्मा और डॉ. विजय यादव सीकर में नियमित रूप से कैंसर से पीड़ित मरीजों को परामर्श और उपचार देने आएंगे। जानकारी के अनुसार डॉ. ललित शर्मा बारह सितंबर को राठी कैंसर अस्पताल…
Read More » -
अजमेर में ट्रैक पर दाे जगह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, मुकदमा दर्ज
अजमेर: राजस्थान में 17 दिन में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है। इस बार अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दाे स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। रेलवे और आरपीएफ के…
Read More » -
अलवर में बैरिकेड को तोड़कर भागे गौ तस्कर, 16 गोवंश मुक्त कराए
अलवर । गौतस्कर पीछा कर गोरक्षकों को देख कर घबरा कर नटनी का बारा में पुलिस द्वारा लगाए बैरिकेड को तोड़कर शहर की तरफ आने लगे लेकिन ढाई पेड़ी के समीप वह ट्रक छोड़ भाग गए। गोरक्षकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक से 16 गोवंश बरामद किये। जिनमें से तीन गोवंश की मौत हो गई। अलसुबह गौ सेवकों…
Read More »